कर्नाटक में बीजेपी, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर तलवारों से हमला

Update: 2023-05-24 14:15 GMT
दक्षिण कन्नड़: उपद्रवियों के एक समूह ने बुधवार को सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील दक्षिण कन्नड़ जिले में एक भाजपा कार्यकर्ता और बजरंग दल के एक कार्यकर्ता पर तलवारों से हमला किया। दो घायलों की पहचान बजरंग दल के स्थानीय संयोजक महेंद्र और भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत नाइक के रूप में हुई है। दोनों को पुत्तूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, घटना बंटवाल तालुक में मणि के पास हुई। ऐसा संदेह है कि यह हमला क्षेत्र में विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद भाजपा के जश्न का नतीजा था। दक्षिण कन्नड़ जिले की आठ में से छह सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। आरोप है कि हमलावर कांग्रेस के थे।
पुलिस ने कहा कि हमलावर ओमनी वाहन में आए थे और उन्होंने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिस पर पीड़ित सवार थे। उनके गिरते ही हमलावरों ने उन पर तलवारों से हमला कर दिया। महेंद्र और प्रशांत के सिर और पैर में चोटें आई हैं।
प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह हमला मंगलुरु के कुछ निवासियों राकेश, मणि मंजूनाथ और महालिंगा द्वारा किया गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
-IANS 
Tags:    

Similar News