Karnataka कर्नाटक : कर्नाटक के बीदर में मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चाइनीज़ मांझे से बाइक सवार का गला कट गया। इसकी वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान संजय कुमार होसानमनी (48) के रूप में हुई है, जो बंबुलगी गांव, बीदर तालुक के निवासी थे। यह हादसा चितगुप्पा तालुक के तालामडगी गांव के पास उस समय हुआ, जब सड़क पर पड़ी चाइनीज़ मांझे की डोर अचानक उनके गले में उलझ गई। बाइक से गिरने के बाद ज़्यादा खून बहने के कारण मौके पर ही उनकी जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, संजय जब मोटरसाइकिल चला रहे थे, तो सड़क पर पड़ी एक मांझे की डोर उनके गले में फंस गई, जिससे उनका गला कट गया। इससे वे नीचे गिर गए और चोट लगने से उनकी मौत हो गई।