Karnataka कर्नाटक: कस्टम अधिकारियों ने केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 6.38 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा स्मगलिंग करते हुए दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। बैंकॉक से आने वाली फ्लाइट्स में ड्रग्स और दुर्लभ वन्यजीवों की स्मगलिंग में बढ़ोतरी के बीच एयर इंटेलिजेंस और कस्टम अधिकारियों की जांच के दौरान हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों से जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग ₹2.23 करोड़ बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।