Karnataka कर्नाटक: मौसम विभाग ने कर्नाटका के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बेलागावी, धारवाड़, चिक्कमगलूरू, कोडागु शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान, बेंगलुरु, कोलार, तुमकुर, मैसूर, हवेरी, और विजयपुर जैसे जिलों में भी बारिश हो सकती है।बारिश से कई इलाकों में जलभराव और बिजली कटौती देखने को मिल सकती है।