Karnataka कर्नाटक: कर्नाटक के मेडिकल शिक्षा मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल ने राज्य के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को COVID मामलों में संभावित वृद्धि के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।

मंत्री ने कहा कि सरकार ने सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए हैं, और स्वास्थ्य प्रणाली को सतर्क रखा गया है। बेंगलुरु सहित राज्यभर में COVID मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखी जा रही है।

डॉ. पाटिल ने बताया कि सभी मेडिकल कॉलेजों के निदेशकों से बैठक कर आवश्यक तैयारियों जैसे टेस्टिंग लैब, ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर की जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं। 

Tags: