कांग्रेस विधायक अजय सिंह के आवास पर लटकी मिली उनके चौकीदार की लाश, हत्या या आत्महत्या

Update: 2023-08-24 11:57 GMT
कर्नाटक: कर्नाटक के कलबुर्गी से एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिले के जेवर्गी से कांग्रेस विधायक अजय सिंह के आवास पर चौकीदार के रूप में काम करने वाले 37 वर्षीय व्यक्ति का शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, देवैया पिछले दो साल से कांग्रेस नेता के आवास पर चौकीदार के रूप में काम कर रहे थे। वह कलबुर्गी तालुक के पट्टाना गांव के रहने वाले थे।
इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पहुंचे। अधिकारीयों को संदेह है कि बुधवार रात को आत्महत्या के कारण उनकी जान गई है। सुबह रसोइये ने शव देखा, जिसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। ब्रह्मपुर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच जारी है। बता दें कि, कांग्रेस विधायक अजय सिंह कल्याण कर्नाटक क्षेत्र विकास बोर्ड (KKRDB) के अध्यक्ष भी हैं।
जब इस बारे में सवाल किया गया कि क्या उन्हें संदेह है कि यह एक हत्या है, तो कालाबुरागी कमिश्नर ने मीडिया को बताया कि, "हम अभी भी मामले की जांच कर रहे हैं। एक बार जांच पूरी हो जाए तो हम इस मामले पर किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं।"
Tags:    

Similar News

-->