Karnataka कर्नाटक : शहर के बीबी रोड पर एसबीआई बैंक के पास बुधवार सुबह एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान शहर के चामराजपेट कॉलोनी निवासी श्रीकांत (29) के रूप में हुई है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। श्रीकांत वेल्डर का काम करता है। जिला पुलिस अधीक्षक कुशाल चौकसे ने घटनास्थल का दौरा कर निरीक्षण किया। शव के पास खून से सना पत्थर मिला। कुशाल चौकसे ने बताया कि मृतक की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। चिक्कबल्लापुर सिटी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।