Bengaluru बेंगलुरु : दक्षिण (रामनगर जिला) स्थित एमके डोड्डी पुलिस स्टेशन के चार पुलिसकर्मियों को मंदिर में चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति के थाने के शौचालय में मृत पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है।
20 अगस्त को हुई इस घटना के बाद हिरासत में हिंसा के आरोप लगे हैं और सरकार ने मामले की जाँच आपराधिक जाँच विभाग (CID) को सौंप दी है। मृतक, जिसकी पहचान मांड्या निवासी आदतन अपराधी रमेश के रूप में हुई है, हिरासत में रहते हुए थाने के शौचालय में अपनी धोती से लटका हुआ पाया गया।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उसे चन्नपटना के एक मंदिर से दानपेटी चोरी करने के मामले में उसके बेटे सहित दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। निलंबित अधिकारियों में सहायक उप-निरीक्षक नागराजू और कांस्टेबल प्रताप, लक्ष्मी नारायण और सोमनाथ शामिल हैं, जो सभी मौत के समय ड्यूटी पर थे।
Tags: