प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु और मैसूरु में कई कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे. पीएम सुबह 10.05 बजे एचएएल एयरपोर्ट पर उतरेंगे. वह सुबह 10.45 बजे जिगनी में एस-व्यासा विश्वविद्यालय में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे।

इसके बाद मोदी दोपहर 12.45 बजे तवरेकेरे मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो पिंक लाइन की एलिवेटेड कॉरिडोर सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

दोपहर 1.15 बजे आईआईएमबी सभागार में एक घंटे के कार्यक्रम में मोदी 15,600 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

पीएम दोपहर 2.30 बजे मैसूरु के लिए प्रस्थान करेंगे और 3.20 बजे वहां पहुंचेंगे. वह COSMOS-मैसूर तारामंडल का उद्घाटन करने से पहले पौधारोपण अभियान शुरू करेंगे। वह शाम 6.05 बजे मैसूरु से प्रस्थान करेंगे.

 

Tags: