बाइक से गिरने से घायल हुए युवक, हालत गंभीर
सारवां-तीरनगर मार्ग के नीड्स कार्यालय के समीप शनिवार सुबह सारवां की ओर जा रहा 24 वर्षीय युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सारवां-तीरनगर मार्ग के नीड्स कार्यालय के समीप शनिवार सुबह सारवां की ओर जा रहा 24 वर्षीय युवक बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। भाजपा नेता सुधीर कुमार व अन्य ग्रामीणों के सहयोग से बेसुध घायल युवक को इलाज के लिए अविलंब सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहोशी की हालत में घायल को देवघर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार युवक की पहचान नहीं हो पाई है।