Remta Dam में डूबने से युवक की मौत

Update: 2026-04-21 15:47 GMT

Khunti: झारखंड के खूंटी जिले के रेमता डैम में मंगलवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विवेक राज के रूप में हुई है, जो रांची से अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। जानकारी के अनुसार, विवेक अपने दोस्तों और रिश्तेदार के साथ डैम किनारे बैठा था। इसी दौरान वह नहाने के लिए पानी में उतरा और गहराई का अंदाजा लगाते समय संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी में चला गया।

उसे डूबता देख एक साथी ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी फंस गया। अन्य साथियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन विवेक को नहीं बचाया जा सका।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ की टीम ने करीब छह घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Tags:    

Similar News