महिला को दहेज के लिए किया प्रताड़ित, पति ने मारकर पेड़ में लटकाया

तालझारी के शंकरपुर गांव में शादी के द12 साल बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर लोभियों ने दो बच्चों की मां सुलोचना देवी की हत्या कर दी।

Update: 2022-12-19 11:16 GMT
फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | तालझारी के शंकरपुर गांव में शादी के द12 साल बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर लोभियों ने दो बच्चों की मां सुलोचना देवी की हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। स्वजनों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम कराया। पिता के बयान पर पति समेत छह पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

देवघर के सत्संग नगर निवासी डहरू पंडित ने पुलिस को बताया कि 25 वर्षीय बेटी सुलोचना की शादी शंकरपुर गांव के महेश्वर पंडित के साथ की थी। शादी के बाद बेटी दो बेटे की मां बनी। बड़ा बेटा चार और छोटा दो साल का है। बेटों के जन्म लेने के बाद बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल वाले मारपीट करने लगे।

शुक्रवार की रात दामाद ने फोन कर बताया कि पत्नी कहीं चली गई है। हर जगह पता किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला है। ससुराल आकर खोजबीन की। शनिवार की दोपहर लोगों से पता चला कि बेटी का शव पेड़ से लटक रहा है। पिता ने पुलिस को बताया कि दहेज के लिए पति ने सास के उकसाने पर घर में ही उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। बेटी को शुक्रवार को ही मार दिया गया।

थाना प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि पिता शंकर के बयान पर पति महेश्वर पंडित, ससुर रामेश्वर पंडित, सास कलावती देवी, वासुदेव पंडित के साथ देवर दीनू और संतोष पंडित के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।} 

Tags:    

Similar News

-->