Ranchi रांची : झारखंड में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 25 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. उत्तर भारत में ठंडी पछुआ हवा के कारण रांची के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दबाव का ट्रफ पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र से लेकर छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग तक कायम है, जो कमजोर पड़ रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है.
मौसम पूर्वानुमान
– अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है.
– सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस की जा सकती है.
– रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ गई है.
– न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गई है.
– झारखंड में सबसे ज्यादा उच्चतम तापमान सरायकेला में रहा, जबकि चतरा में न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा.
Tags: