Ranchi रांची: भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि झारखंड के कई जिलों में आगामी दिनों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान और तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश से तापमान में की कमी आ सकती है। हालांकि, बारिश से जलभराव और बिजली कटौती जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को जमशेदपुर, आदित्यपुर और सिरायकेला जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कहा कि 10 जून के बाद भारी बारिश की संभावना हैं।