आरोपियों को मिली जमानत, झारखंड सरकार को गिराने की साजिश का मामला

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शनिवार को जमानत मिल गई।

Update: 2021-10-23 13:00 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेसक | झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार को गिराने की साजिश के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शनिवार को जमानत मिल गई। ACB की तरफ से तय सीमा में इनके खिलाफ चार्जशीट दायर नहीं की गई है। इसके बाद ACB की विशेष कोर्ट ने राहत दे दी। कानूनी जानकार के मुताबिक, इन्हें CRPC 167 का लाभ मिला है।

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने गोपनीय तरीके से रांची के बड़े होटलों में 22 और 23 जुलाई को छापेमारी की थी। यहां से 3 लोगों अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो को गिरफ्तार किया गया था। कोतवाली थाने में इनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। तब से ये तीनों जेल में थे।

कांग्रेस के विधायक ने दर्ज कराई थी शिकायत

इस मामले मे कांग्रेस के बेरमो से विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने 22 जुलाई को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग हवाला के पैसे से विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश में हैं। वे स्थिर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में हैं। ऐसे 3-4 लोग रांची में कुछ दिनों से जमे हुए हैं।

हवाला कारोबार को लेकर कई उद्योगपतियों के ठिकानों पर पड़े थे छापे

उस दौरान हवाला कारोबार के नाम पर भी कई बार छापेमारी की गई थी। 16 जुलाई को रांची, धनबाद और बोकारो में कई व्यवसायियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। वहीं, रांची शहर में भारी रकम के आने की सूचना पर शहर भर में पुलिस ने गहन जांच अभियान चलाया था। रांची में दो ट्रैवल एजेंसी के दफ्तरों पर दबिश दी गई थी।

4 दिन पहले JMM के विधायक ने दर्ज कराया है केस

झारखंड में हेमंत सरकार को एक बार फिर अस्थिर करने की कोशिश का मामला सामने आया है। कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त में असफल हो जाने के बाद अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के विधायकों को टारगेट किया जा रहा है। इस संबंध में JMM के घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने रांची के धुर्वा थाने में FIR दर्ज कराई है।

Tags:    

Similar News

-->