Ranchi: नक्सल हमलों में शहीद जवानों के लिए सरकार ने 4.50 करोड़ की सहायता राशि दी

Update: 2025-05-22 08:15 GMT
Ranchi रांची : झारखंड सरकार ने नक्सल और असामाजिक तत्वों की हिंसा में शहीद या गंभीर रूप से घायल हुए पुलिसकर्मियों और सुरक्षाबलों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने “स्पेशल कंपनसेशन स्कीम” के तहत 4.50 करोड़ की राशि आवंटित की है.
 आवंटित राशि उन पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों, स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (SPO), झारखंड सशस्त्र पुलिस (SAP) के कर्मियों और होमगार्ड के जवानों के लिए है, जो नक्सली या असामाजिक तत्वों की हिंसा में शहीद या गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
 गृह सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 4.50 करोड़ का यह आवंटन विशेष क्षतिपूर्ति योजना के कार्यान्वयन के लिए किया गया है. इस बहादुर जवानों और उनके परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गयी है.
Tags:    

Similar News