Ranchi: राज्यपाल गंगवार ने केंद्रीय रक्षा मंत्री से की मुलाकात

Update: 2024-08-10 08:31 GMT
Ranchi रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार इस समय नई दिल्ली में हैं. यहां उन्होंने आज शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की. साथ ही संतोष गंगवार ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी भेंट की. राज्यपाल ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को गुलदस्ता भेंट किया. इस दौरान राज्यपाल ने राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान से कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. राजभवन ने इसे शिष्टाचार भेंटवार्ता बताया है
Tags:    

Similar News

-->