रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दी स्वीकृति, अत्यधिक वर्षा से प्रभावित इतने लोगों को दिया जाएगा मुआवजा

Update: 2023-02-06 12:26 GMT

सोर्स: द फॉलोअप

प्राकृतिक आपदा (अत्यधिक वर्षा) से प्रभावित व्यक्तियों को 3200 रुपये की मुआवजा राशि दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जिला के 6 प्रखंडों के कुल 103 प्रभावितों को यह राशि दी जाएगी। रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने प्राकृतिक आपदा (अतिवृष्टि) से प्रभावित व्यक्तियों को क्षतिपूर्ति के लिए 3 लाख 29 हजार 600 रुपये की मुआवजा राशि की स्वीकृति दी है।
प्रखंड और प्रभावितों की संख्या
1. प्रखंड – बेड़ो, प्रभावितों की संख्या - 35
2. प्रखंड – लापुंग, प्रभावितों की संख्या - 39
3. प्रखंड – सिल्ली, प्रभावितों की संख्या - 14
4. प्रखंड – ईटकी, प्रभावितों की संख्या - 07
5. प्रखंड – ओरमांझी, प्रभावितों की संख्या - 06
6. प्रखंड – राहे, प्रभावितों की संख्या - 02
इसे लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिला नजारत उप समाहर्त्ता को राशि निकासी का निर्देश दिया। इसके साथ ही निकाली गई राशि को संबंधित अंचल अधिकारी के बैंक खाते में RTGS के माध्यम से उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही उपायुक्त ने सभी संबंधित अंचल अधिकारी को स्वीकृत प्रस्तावित राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है।
Tags:    

Similar News

-->