Ranchi Accident: स्कूटर और कार में भीषण टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Update: 2025-06-23 06:07 GMT
Ranchi Accident: झारखंड के रांची में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना जिले के नामकुम पुल के पास हुई|
बताया जा रहा है कि एक स्कूटी और कार की आपस में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार, कार चालक और एक राहगीर घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई. वहीं, घटना के बाद मृतकों के परिजन बदहवास हैं|
Tags:    

Similar News