Ranchi रांची : झारखंड में पुलिस विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने 64 पुलिस इंस्पेक्टरों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत कर दिया है. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जल्द ही इस संबंध अधिसूचना जारी की जाएगी.
गौरतलब है कि पदोन्नति का कारण और रिक्तियों की स्थिति काफी समय से प्रतीक्षित थी, क्योंकि डीएसपी के स्वीकृत पदों में काफी रिक्तियां थीं. झारखंड में डीएसपी के कुल 194 पद स्वीकृत हैं. इनमें से वर्तमान में 130 अधिकारी कार्यरत थे, जिसके कारण 64 पद रिक्त पड़े थे. इन्हीं 64 रिक्त पदों पर अब अनुभवी इंस्पेक्टरों को डीएसपी के रूप में पदोन्नत किया गया है.
पदोन्नत किए गए 64 पदों में से अधिकांश अनारक्षित श्रेणी के
पदोन्नत किए गए 64 पदों में से अधिकांश अनारक्षित श्रेणी के हैं. कुल 64 पदों में से 61 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं. एक पद अनुसूचित जनजाति श्रेणी का है. इसके अलावा दो पद अनुसूचित जाति श्रेणी के हैं. यह पदोन्नति झारखंड पुलिस बल में अधिकारियों की कमी को पूरा करने और पुलिस प्रशासन को और मजबूत करने में सहायक होगी.