रेलवे ट्रैक मिला BIT मेसरा की छात्रा का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में बीआईटी मेसरा की छात्रा का शव रेवले ट्रैक पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा की पहचान मोरहाबादी कुसुम विहार के रोड नंबर 9 के निवासी विजय राम की 17 वर्षीय पुत्री पल्लवी कुमारी की रूप में हुई। वहीं, परिजनों का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस मामले की हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है।
पुलिस को छात्रा के दोस्तों की तलाश
स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की के साथ दो लड़के और तीन लड़कियां थी । इनके पास एक काले रंग की स्कूटी थी। इस दौरान किसी बात को लेकर इनके बीच बहस होने लगी। किस बात का झगड़ा था यह अबतक पता नहीं चला। पुलिस उनके दोस्तों को तलाश कर रही है।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)