सावधान! नकली नोट के कारोबार में महिलाओं की भी हो रही एंट्री, ऐसे करें असली की पहचान

जमशेदपुर शहर के बाजार में 100 रुपये के नकली नोट चलाए जा रहे हैं।

Update: 2022-01-15 08:43 GMT

जमशेदपुर शहर के बाजार में 100 रुपये के नकली नोट चलाए जा रहे हैं। यह नोट महिलाओं के गिरोह द्वारा चलाया जा रहा है। इसका खुलासा तब हुआ, जब साकची बाजार में तीन दुकानदारों से महिलाओं ने सामान खरीदे। इनमें एक दुकानदार का नाम महेश प्रसाद केसरी है, जिन्होंने मछली मार्केट के निकट मकर संक्रांति की सामग्री की दुकान लगाई है। महेश कुमार केसरी ने बताया कि दो महिलाएं उनके पास आयीं और चूड़ा, गुड़ व अन्य सामान खरीदे। इसके एवज में उन्होंने एक-एक कर 100-100 के नोट दिए। इसमें जो बचे पैसे थे, वह उन्होंने लौटा दिया। इस बीच अचानक बारिश होने लगी। बारिश होने पर नोट भी भींग गए। भींगने के बाद जब नोट को देखा तो उससे रंग छूट रहा था। समझते देर नहीं लगी कि उन्हें नकली नोट दे दिया गया है। इसी तरह एक अन्य दुकानदार आकाश के पास भी नकली नोट आने की सूचना है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि 100-100 के नोट लेकर महिलाओं का गिरोह पिछले 4 दिनों से शहर के विभिन्न बाजार में घूम रहा है। कई दुकानदार शिकार हुए हैं। दुकानदार इसकी सूचना पुलिस को देंगे।

क्या कहते हैं दुकानदारदुकानदारों ने बताया कि जिस तरह के नोट उन्हें दिए जा रहे हैं, वह पुराने वाले 100 के नोट हैं, लेकिन बिल्कुल नए और वैसे ही कड़े हैं, जैसा कि नई गड्डी का नोट होता है। गौर से देखने पर भी उसमें असली और नकली का अंतर समझ नहीं आएगा। नोट के भींगने पर ही उससे रंग निकलने लगता है। भीड़ में वाटर मार्क देखने का समय नहीं मिल पाया है, जिसका फायदा इस गिरोह द्वारा उठाया जा रहा है।

ये है असली की पहचान
100 रुपये के नए वाले नोट को जब आप मोड़ेंगे तो इस पर लगे तार का रंग बदलेगा। यह हरे नीले रंग का हो जाएगा। इसके अलावा नोट पर 100 का वॉटरमार्क भी है। नोट के पीछे छपाई का वर्ष, स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन, भाषा पैनल, ह्यरानी की वावह्ण का चित्र और देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक 100 लिखा है। 100 रुपये के पुराने वाले नोट पर सामने की तरफ त्रिभुज की आकृति बनी होती है, जिसे आप छूकर आसानी से 100 रुपये की नोट की पहचान कर सकते हैं। इसके अलावा इस नोट पर पीछे की तरफ फूल बना होता है, जिसे दूर से देखने पर उसमें पूरा 100 दिखाई देता है। इसके अलावा 100 रुपये की पहचान के लिए सीधे हाथ की तरफ अशोक स्तंभ का प्रतीक है और महात्मा गांधी का चित्र, इलेक्ट्रोटाइप (100) वॉटरमार्क में नजर आएगा।


Tags:    

Similar News