Ranchi रांची: झारखंड के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रभावित जिलों में सरायकेला-खरसवां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, गुमला शामिल हैं।भारी बारिश से कुछ स्थानों पर जलभराव भी देखने को मिल सकता है साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली कटौती भी हो सकती है।