नशा नेटवर्क पर पुलिस की कड़ी नजर

Update: 2026-06-25 10:42 GMT

Jharkhand: रांची के शौर्य भवन में राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य नशा मुक्त झारखंड बनाना है और इसके लिए समाज की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने पर जोर देते हुए कहा कि नशे से जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नशे की वजह से कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए जागरूकता अभियान को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने पुलिस को भी निर्देश दिए कि स्कूलों और फ्लाईओवर के आसपास नशे के मामलों पर तुरंत कार्रवाई करें। साथ ही अभिभावकों से बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की।

कार्यक्रम में बताया गया कि नशा मुक्ति के लिए सरकार टोल फ्री नंबर 112 पर सूचना देने वालों को प्रोत्साहन राशि देगी। इस योजना के तहत कम से कम 3000 रुपये का इनाम दिया जाएगा, जबकि गंभीर मामलों में राशि अधिक होगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नशा मुक्ति अब एक सामाजिक आंदोलन बन चुका है। राज्य के सभी जिलों में काउंसलिंग और इलाज की सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। वहीं शिक्षा विभाग ने स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में नशे की बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में कई संस्थाओं और कर्मियों को नशा मुक्ति अभियान में बेहतर काम के लिए सम्मानित किया गया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में अपील की कि नशा मुक्त झारखंड बनाने में हर नागरिक अपनी भूमिका निभाए।

Tags:    

Similar News