पुलिस पर लगा व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप

Update: 2023-06-16 10:28 GMT
अरगोड़ा : अरगोड़ा थाना की पुलिस पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा है। यह मामला गुरुवार की रात का है। आरोप है कि हरमू के रहने वाले विनोद सिन्हा को पुलिस ने बेरहमी से पीटा है। जिससे वह लहूलुहान हो गया है। जो जानकारी है उसके मुताबिक कहा जा रहा है कि विनोद सिन्हा नशे में था। इसलिए पुलिस उसे पकड़ कर अरगोड़ा थाना लाई। इसी दौरान थाना के मुंशी से उसकी बहस होने लगी। जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई।
इस मामले में सिटी एसपी ने कहा की प्रथम दृष्टया से जो जानकारी मिली है, उसमें व्यक्ति नशे में था और खुद से खुद को घायल कर लिया। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर सूचना पाकर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा खुद थाना पहुंचे हैं। मामले की छानबीन कर रहे है। डीएसपी ने बताया कि जांच की जा रही है। व्यक्ति के साथ थाना में मारपीट हुई है या थाना से बाहर कहीं गिर गया है। उन्होंने कहा कि अगर थाना मारपीट की पुष्टि होती है तो दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी।
Tags:    

Similar News