रांची : राजधानी रांची के सिरम टोली स्थित पर्ल अपार्टमेंट के दूसरे तल्ले पर तड़के आग लग गई. अगलगी में अपार्टमेंट के मालिक जुलतन सुरीन उम्र 75 वर्ष की जलकर मौत हो गई. जबकि उनकी बहन जोलेन होरो (उम्र 80 वर्ष) बुरी तरह झुलस गई. आग लगने से इलाके में हड़कप मच गई.

आग लगने के पाछे की वजह अब तक पता नहीं चल पाया है. अग्निशमन दल के राजेश कुमार और अविनाश कुमार ने आग की लपटों के बीच से झुलस चुकी महिला को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है.


Tags: