रांची : मंत्री बसंत सोरेन आज सुबह 11 बजे पदभार ग्रहण करेंगे. प्रोजेक्ट भवन के कमरा नंबर 8 में बैठेंगे. इससे पूर्व प्रोजेक्ट बिल्डिंग ग्राउंड फ्लोर जिसमें चंपई सोरेन बैठते थे. बता दें कि 16 फरवरी को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली थी.

बसंत सोरेन को सड़क निर्माण, भवन निर्माण और जल संसाधन का कार्यभार दिया गया है. शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि उनके भाई (हेमंत सोरेन) ने जिन योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है, उसे वो आगे ले जाएंगे. बसंत सोरेन पहली बार मंत्री बने हैं. सोरेन परिवार से वो एक मात्र नेता हैं जो सरकार में शामिल किए गए हैं.


Tags: