Jharkhand: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव से जुड़ा गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राज्य के विधि विभाग द्वारा जारी असाधारण गजट अधिसूचना में निर्वाचित 22 सदस्यों के नाम आधिकारिक रूप से अधिसूचित किए गए हैं। यह अधिसूचना चुनाव प्रक्रिया के अंतिम चरणों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह अधिसूचना तत्कालीन महाधिवक्ता राजीव रंजन और चीफ रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस अंबुज नाथ के निर्देशों के अनुपालन में जारी की गई है। सूची में अधिवक्ता एके रशीदी, ललित यादव, अभिषेक कुमार भारती, प्रशांत कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, पवन कुमार खत्री, मनोज कुमार-2, अनिल कुमार तिवारी, संजय कुमार विद्रोही, राज कुमार, निलेश कुमार, अनिल कुमार महतो, राजेश कुमार शुक्ला, मनोज कुमार-3, जीतेंद्र कुमार, अभय कुमार चतुर्वेदी, परमेश्वर मंडल, मधुलता रानी, रिंकू भकत, मीरा कुमारी, मोली सिन्हा और निवेदिता कुंडू के नाम शामिल हैं।
चीफ रिटर्निंग ऑफिसर ने 12 मार्च 2026 को हुए मतदान के आधार पर इन 22 अधिवक्ताओं को निर्वाचित घोषित किया था। अब विधि विभाग की अधिसूचना के बाद चुनाव परिणाम को आधिकारिक मान्यता मिल गई है।
हालांकि, एक सदस्य पद का परिणाम अभी लंबित है, जिसे लेकर अंतिम निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा दो महिला सदस्यों का चयन को-ऑप्शन के माध्यम से किया जाना बाकी है। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही झारखंड स्टेट बार काउंसिल का स्वरूप पूरी तरह स्पष्ट होगा।