लव लेटर लिखकर प्रेमी ने किया सुसाइड, बाबू खुश रहना

जांच जारी

Update: 2021-11-02 13:56 GMT

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक युवक ने प्यार में धोखा मिलने पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की लाश उनके कमरे लटकती मिली। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के पास से दो लेटर बरामद किया है। युवक ने लिखा है कि इसके लिए दो लोग जिम्मेदार है, एक मेरी बाबू और दूसरा युवक। बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम दिनेश है। दिनेश मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के लालगंज का रहने वाला था। वह रांची में अपने बड़े बाई के साथ रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। उसका मोहल्ले की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। उसी से धोखा मिलने पर उसने खुदकुशी कर ली।

युवक ने प्रेम पत्र में लिखा कि हम पागल हैं जो ये प्यार को सच मान बैठे थे। हमको लगा एक जीवन साथी मिल गया है, जो हमको मुसीबत में देखकर उसको भी दर्द होगा। लेकिन यह मेरी गलतफहमी थी। अच्छा से रहना बाबू। हमको भूल कर एक नया जिंदगी शुरू करना। हसीन पलों को दिल में समेटे जा रहा हूं। खुश रहना। हम तुमको न भूल पाएंगे। सॉरी आज तक जो भी बोले उसके लिए माफ कर देना।

Tags:    

Similar News