Latehar: मंत्री बैद्यनाथ राम ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत

Update: 2024-08-04 10:47 GMT
Lateharलातेहार : स्थानीय विधायक सह राज्य के शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने लातेहार स्थित अपने आवासीय परिसर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान और पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मानस सिन्हा का स्वागत किया. मंत्री बैद्यनाथ राम ने सभी को शॉल भेंट किया. बता दें कि राजेश ठाकुर व अन्य पलामू में एक कार्यक्रम में भाग लेकर शनिवार की देर शाम रांची लौट रहे थे. इस दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक सह शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम से मुलाकात की. मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, झारखंड प्रदेश काग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, नसीम अंसारी, चंदन कुमार, विवेक गुप्ता, मो रिजवान, दीपक कुमार, शमसाद अंसारी, सुनील प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, कृष्णा प्रसाद व राजू यादव आदि मौजूद रहे.
Tags:    

Similar News

-->