Jharkhand झारखंड: चाईबासा जिले के न्यू कॉलोनी नीमडीह में बीती देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान 35 वर्षीय सुमित यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद घायल युवक को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। युवक के परिजन उसे जमशेदपुर टीएमएच ले गए, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, बीते रविवार रात सुमित को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था।
फोन पर उसने सुमित को घर के बाहर बुलाया। जैसे ही सुमित बाहर आया, उसे गोली मार दी गई। सुमित की कनपटी पर गोली मारी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से एक गोली का खोखा बरामद किया गया है। मृतक सुमित यादव वाहन फाइनेंस एजेंट था। वह वसूली का काम करता था। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।