झारखंड : रांची पहुंचे यशवंत सिन्हा, बनेगी रणनीति

राष्ट्रपति चुनाव

Update: 2022-07-16 08:26 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सूबे में सियासी गहमा-गहमी तेज हो गयी है। राष्ट्रपति पद के लिए यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपने पक्ष में समर्थन और वोट जुटाने के लिए राज्यों का सघन दौरा कर रहे हैं। शुक्रवार को यशवंत सिन्हा बुद्ध की भूमि और अपनी जन्मभूमि बिहार में राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार अभियान पूरा करने के बाद देर शाम अपनी कर्मभूमि रांची पहुंचे।

रांची में कांग्रेस नेताओं ने हावाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया। यशवंत सिन्हा ने रांची में हुए स्वागत से अभिभूत होकर ट्वीट किया कि बिहार से मिले प्यार और जोरदार समर्थन के बाद रांची पहुंचा हूं। कर्मभूमि के रूप में धरती आबा बिरसा मुंडा जी की भूमि झारखंड ने मुझ पर हमेशा स्नेह रखा और आज स्वागत भी उतना ही आत्मीय रहा। इसके पहले उन्होंने लिखा- बिहार में विपक्षी दलों के सांसदों और विधायकों के साथ सार्थक बैठक हुई। ये वही बिहार है, जिसने बुद्ध और बापू दोनों को राह दिखाई और आजादी के बाद से बिहार लोकतंत्र की मजबूती का मार्ग प्रशस्त करता रहा है।
source-hindustan


Tags:    

Similar News