Jharkhand weather : झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Update: 2024-07-22 01:59 GMT
Jharkhand weather : झारखंड में मॉनसून सक्रिय हो गया है। 22 से लेकर 24 जुलाई यानी तीन दिन तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अच्छी बारिश के बाद राज्य में खेती के कार्यों में तेजी आने की संभावना है मौसम विभाग ने सोमवार को कोल्हान समेत रांची, खूंटी, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं मंगलवार को रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो और हजारीबाग और बुधवार को संताल परगना के जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इधर, रांची के नामकुम में 12 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मॉनसून के सक्रिय रहने से राज्य के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आई है। रविवार को राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पाकुड़ का 35.7 डिग्री रहा।
Tags:    

Similar News

-->