Jharkhand Weather : ठंड का येलो अलर्ट, 12 जिलों में शीतलहर का कहर

Update: 2025-12-25 01:42 GMT
Jharkhand Weather : झारखंड में बर्फीली हवाओं के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड का पूर्वानुमान जताया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, निचले क्षोभमंडल में उत्तर-पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में अभी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। ये स्थिति 27 दिसंबर तक बने रहने की संभावना है। राज्य के 9 जिलों में तापमान पहले ही 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है, जिससे कनकनी काफी बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, रांची, खूंटी और बोकारो के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में गुरुवार सुबह से शनिवार तक कड़ाके की ठंड का प्रभाव रहेगा। बोकारो और सिमडेगा जैसे जिलों में भी पारा तेजी से लुढ़क रहा है।ताजा आंकड़ों के अनुसार, गुमला 3.9 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। डालटनगंज में 6.1 डिग्री और हजारीबाग में 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जमशेदपुर 12.6 डिग्री के साथ तुलनात्मक रूप से थोड़ा बेहतर स्थिति में रहा।
Tags:    

Similar News