Jharkhand weather: शीतलहर जारी, जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

Update: 2025-12-12 04:01 GMT
Jharkhand weather: झारखंड के पश्चिमी और मध्यवर्ती क्षेत्रों सहित कई जिलों में इस समय शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहा है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे लोगों को शीतलहर से कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम केंद्र के अनुसार, राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच, राज्य में देवघर में विजिबिलिटी (दृश्यता) सबसे कम रही, जहाँ यह सिर्फ 500 मीटर दर्ज की गई।अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, इसके बाद आने वाले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
राजधानी रांची के निवासियों को शुक्रवार को ठंड से तत्काल राहत मिलने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। रांची का अधिकतम तापमान लगभग 23.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
Tags:    

Similar News