Jharkhand: महाकुंभ श्रद्धालुओं को ले जा रहे वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, कई घायल
Ramgarh/Dhanbad रामगढ़/धनबाद: झारखंड के रामगढ़ जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर प्रयागराज में महाकुंभ से श्रद्धालुओं को ले जा रही एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। रामगढ़ अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) परमेश्वर प्रसाद के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतक पियारी मांझी और बिंदु मांझी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के झालदा के निवासी थे। धनबाद में महाकुंभ श्रद्धालुओं की एक और बस दुर्घटनाग्रस्त हुई पुलिस ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना में धनबाद जिले में तेतुलिया मोड़ के पास दिल्ली-कोलकाता मार्ग पर एक पर्यटक बस के ट्रक से टकरा जाने से कम से कम 12 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को चिकित्सा देखभाल के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है।