Jharkhand: अराजनगर थाना क्षेत्र के रामपुर-डांगरडीहा पीसीसी सड़क पर रविवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई. दरअसल, बकरी को बचाने के चक्कर में एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी. इससे एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान रामपुर गांव निवासी कान्हू हेम्ब्रम (40 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, कान्हू बाइक से रामपुर से डांगरडीहा की ओर जा रहा था|
तलायी पहाड़ के नीचे रामपुर–डांगरडीहा मोड़ के पास अचानक एक बकरी सड़क पर आ गयी. उसे बचाने की कोशिश में मोटरसाइकिल खेत में जा घुसी, जिससे कान्हू के सिर पर गंभीर चोट लगी. इधर, खेत से धान लाने जा रहे एक किसान ने उसे बेहोशी की हालत में देखा और तुरंत पिकअप वैन से उसे को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां डॉक्टरों ने कान्हू को मृत घोषित कर दिया: