Jharkhand : ट्रिपल मर्डर, तीन शव मिलने से फैली सनसनी

Update: 2025-04-12 04:14 GMT
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गिरिडीह में शुक्रवार को एक साथ तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव एक ही परिवार के तीन लोगों के हैं. इनमें मां, बेटा और बेटी शामिल हैं. घटना गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के लोकायनपुर थाना क्षेत्र की है. 29 वर्षीय रेणु और उसके 6 वर्षीय बेटे सचित का शव पेड़ से लटका मिला. जबकि 8 वर्षीय बेटी सरिता का शव तालाब में मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. तीनों के शवों को कब्जे में ले लिया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि तिसरी प्रखंड के लोकायनपुर थाना क्षेत्र के बरदोनी गांव निवासी चारो हेम्ब्रम का अपनी पत्नी रेणु टुडू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इस विवाद के बाद चारो हेम्ब्रम ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी|
अगले दिन शुक्रवार को बरदोनी गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर स्थित तालाब में एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की पहचान चारो हेम्ब्रम की पुत्री सरिता हेम्ब्रम के रूप में हुई। इस घटना के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक पेड़ से मां-बेटे का शव लटकता मिला। एक साथ अलग-अलग इलाकों में तीन शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पेड़ से लटके शव सरिता हेम्ब्रम की मां-रेणु टुडू और उसके भाई सचित हेम्ब्रम के थे। मां और उसके बेटे-बेटी का एक साथ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और पूरा इलाका दहल गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद पुलिस ने हत्या व अन्य बिंदुओं पर गहन जांच शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद चारो हेम्ब्रम ने अपनी पत्नी और बेटे-बेटी की हत्या कर दी होगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। मामले में पति को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Tags:    

Similar News