source-hindustan
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : झारखंड के पुरोधा स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की पौत्र वधु सह पूर्व विधायक राजकिशोर महतो की बहू विनीता सिंह अबतक संपत्ति विवाद में अपने घरवालों से ही लड़ती थीं। सोमवार को 'रायफल रानी' का रूप धारण कर वह पड़ोसियों को ललकारते नजर आईं।\
विनीता सिंह नाइट ड्रेस में सड़क पर रायफल लेकर निकल पड़ीं। इस बीच जो दिखा उसपर रायफल तान दिया और जान से मारने की धमकी देने लगी। विनीता के 'रायफल रानी' के अवतार की किसी ने वीडियो उतार ली। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।पूरे मामले की शिकायत धनबाद थाने में की गई है। विनीता सिंह के गुर्गे दिलीप पांडेय सहित अन्य अज्ञात चार-पांच लोगों पर महिला ने छेड़खानी करने और मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने बताया कि वह सुबह साढ़े छह बजे अपने घर के पास झाड़ू दे रही थीं। इसी बीच नशे में धुत्त होकर दिलीप पांडेय आया और उनके साथ छेड़खानी करने लगा। वह भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था। दिलीप पांडेय ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली। उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनके कपड़े फाड़ दिए। वह छुड़ा कर भागी तो पीछे से दिलीप उनके कमरे में घुस गया व चाकू से हमला कर उनकी हथेली को जख्मी कर दिया। वह चीखने-चिल्लाने लगीं, तो घर से उनके पति और पड़ोस के लोग वहां आ गए। पीछे से विनीता सिंह भी पहुंची। विनीता के हाथ में रायफल था। उसने पति पर रायफल तान दिया। जान मारने की नीयत से रायफल का ट्रिगर भी दबाया, लेकिन गोली नहीं चली।महिला को बचाने आए लोगों पर भड़की विनीता: आरोप है कि विनीता ने महिला के बचाव में आए पड़ोसी योगेश कुमार, पुष्कल सिंह, राजीव मंडल, रेखा महतो, भोला साव, किरण महतो आदि पर भी रायफल तानी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वह लोगों पर भड़क गई।दिलीप पांडेय ने अन्य गुर्र्गों के साथ मिलकर उनकी सास के साथ भी मारपीट की और छेड़छाड़ करते हुए सास के गले से भी सोने की चेन झपट ली। दिलीप पांडेय के साथ आए लोग लाठी-डंडे से लैस थे। उन लोगों ने मुहल्ले वालों से भी हाथापाई की। घटना से मुहल्ले के लोग दहशत में हैं। भुक्तभोगी महिला के पक्ष में पड़ोसियों ने भी आवेदन पर गवाह के रूप में हस्ताक्षर किया है।
source-hindustan