Jharkhand: जंगली हाथियों का आतंक जारी, महिला को पटक-पटक कर कर उतारा मौत के घाट
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गिरिडीह में हाथियों का उत्पात देखने को मिला, जहां एक महिला को कुचलकर मार डाला गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के सरिया थाना क्षेत्र के घुठिया पेसारा गांव की है। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय किरण देवी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक एक हाथी ने किरण देवी पर हमला कर दिया और उसे कुचलकर मार डाला। जिससे किरण देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।