Jharkhand: आग तापने के दौरान अचानक विस्फोट

Update: 2026-02-15 05:46 GMT
Jharkhand झारखंड: थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर में शनिवार अहले सुबह आग तापने के दौरान अचानक विस्फोट हो गया. हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार कट्टी प्रसाद सिंह के घर के बाहर एक बड़ा सा बरगद का पेड़ है. प्रत्येक दिन पेड़ से काफी संख्या में पत्ता झड़कर नीचे गिरता है. उसी पत्ता को एक जगह जमाकर घर के सदस्य व आसपास बच्चे उसको जलाकर आग ताप रहे थे. इसी दौरान विस्फोट हो गया. लोगों की मानें तो कुआं में पत्थर को तोड़नेवाला एक डायनामाइट को किसी ने पत्ता के नीचे छुपा कर रख दिया था|
Tags:    

Similar News