Jharkhand झारखंड: झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह थाने से सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. दरअसल, यहां सुरक्षा गार्ड की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई. खून से लथपथ मिला शव जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान श्री राम कंपनी के सुरक्षा गार्ड 45 वर्षीय मिथलेश रवानी के रूप में हुई है. मृतक मिथलेश रवानी केंदुआडीह थाने से कुछ दूरी पर श्रीराम कंपनी द्वारा रखे गए पाइप की देखभाल करता था|
शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही केंदुआडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे|