झारखंड : अनुवाद श्रेणी में की गई साहित्य अकादमी अवार्ड की घोषणा

Update: 2022-06-25 15:16 GMT

जनता से रिश्ता : साहित्य अकादमी की ओर से शुक्रवार को अनुवाद श्रेणी में साहित्य अकादमी अवार्ड की घोषणा की गई। इसमें संताली भाषा में अनुवाद करने के लिए दमयंती बेसरा को साहित्य अकादमी अवार्ड देने की घोषणा की गई। दमयंती बेसरा ओडिशा की रहने वाली हैं और संताली साहित्य में उनका विशेष योगदान रहा है। इस बार दमयंती बेसरा को यह अवार्ड संस्कृत की कविता गीता गोविंदा का अनुवाद करने के लिए दिया जा रहा है। संताली अनुवाद संस्करण की पुस्तक का नाम भी गीता गोविंदा ही है। इससे पहले भी दमयंती बेसरा को साहित्य अकादमी अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा संताली साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान देने के लिए उन्हें पद्मश्री पुरस्कार भी प्रदान किया गया है। दमयंती बेसरा को साहित्य अकादमी अवार्ड मिलने से जमशेदपुर के साहित्यकारों में खुशी की लहर है।

इस अवार्ड की घोषणा करने के लिए तीन संताली साहित्यकारों की ज्यूरी गठित की गई थी। इस ज्यूरी में जादूमानी बेसरा समेत सदानंद हंसदा एवं नाकू हंसदा शामिल थे।
सोर्स-HINDUSTAN


Tags:    

Similar News