Jharkahnd : बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Update: 2026-02-15 01:57 GMT
Jharkahnd झारखंड: राजमहल-साहिबगंज मेन रोड पर थाना इलाके के सुकसेना गांव के रहने वाले 64 साल के निताई मंडल की मसकलैया में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, निताई मंडल मसकलैया दियारा से मवेशी लाकर सड़क किनारे बांधकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मसकलैया हाई स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को तेज रफ्तार टीवीएस बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। 
घटना के बाद परिवार वालों की मदद से उन्हें राजमहल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. सादिक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags:    

Similar News