Jharkhand News: बाजार टांड़,कुएं से शव बरामद

Update: 2024-08-14 01:37 GMT
Jharkhand News: शहर के बाजार टांड़ टेम्पो स्टैंड समीप अवस्थित कुएं से सोमवार को एक अज्ञात शव को बरामद किया गया है। जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष बतायी जा रही है एवं ऊंचाई लगभग 4 फीट 5 इंच के आसपास है। वहीं व्यक्ति अंदर आर्मी व बाहर नीले रंग का गंजी एवं सफेद धोती पहना हुआ है। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति की मौत कुएं में डूबने से हुई है। हालांकि शव के पहचान हेतु मृतक के शरीर को शवगृह में रखा गया है। दूसरी ओर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार जल्द ही मामले की पुख्ता जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->