Jharkhand झारखंड: झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत निरंकारी चौक के पास गुरुवार दोपहर आग लग गई, जिसके बाद आसपास के इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है|
दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, घटना के बारे में बताया जाता है कि निरंकारी चौक के पास कॉटन मेकिंग कपड़ा के गोदाम में आग लग गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद गोदाम संचालक ने मामले की सूचना दमकल विभाग को दी. मामले की जानकारी मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया|
मौके पर गोदाम संचालक कुलदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है. आग में करीब तीन से चार लाख का सामान जलकर खाक हो गया है. वही दमकल कर्मी दीपक कुमार ने मीडिया को बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया|
Tags: