Jharkhand: निर्माणाधीन गोदाम से गिरकर मजदूर की मौत

Update: 2025-04-29 01:49 GMT
Jharkhand झारखंड: झारखंड के चतरा जिले में निर्माणाधीन गोदाम से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई और एक अन्य मजदूर घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार शाम इटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में हुई। इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना के समय मजदूर ‘टिन शेड’ की मरम्मत कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘अचानक तेज हवा के कारण शेड की चादर उड़ गई और मजदूर संतुलन खो बैठे और जमीन पर गिर गए।
एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर घायल हो गया।’’ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान देवनारायण विश्वकर्मा (47) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति कालीचरण विश्वकर्मा (37) को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Tags:    

Similar News