Jharkhand: पत्नी को काट डाला, और खुद कुएं में कूदा पर लटका रहा

Update: 2024-07-30 07:02 GMT
Jharkhand झारखंड: रांची से सटे नामकुम में एक पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। गुरुटोली निवासी रंथू महतो ने घरेलू विवाद में 32 वर्षीय पत्नी प्रभा देवी की टांगी से काट डाला। बेटी कनक कुमारी को टांगी मारकर घायल कर दिया। वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में था। घायल पुत्री कनक मुश्किल से जान बचाकर भागी और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव कब्जे में लेकर रिम्स भेज दिया।
मृतका की 13 साल की पुत्री कनक ने बताया कि दोनों पति-पत्नी रात नामकुम बाजार से लौटे थे किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और प्रभा देवी बिना खाना खाए कनक को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई। नौ बजे रंथू ने प्रभा को जगाया और बोला कि पैर में तेज दर्द हो रहा है तब प्रभा ने उठकर काफी देर तक उसका पैर दबाया।
उस दौरान भी रंथू उससे झगड़ा करने लगा प्रभासोने चली गई। कनक ने बताया कि रात लगभग साढ़े 11 बजे मां की चीख-पुकार से उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि रंथू हाथ में टांगी लेकर उसकी मां पर वार कर रहा था। कनक रोती हुई घर से बाहर भागी और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। नामकुम पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार थाना लाई और घायल को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
Tags:    

Similar News

-->