Jharkhand: कपड़ा धोने के लिए गईं 4 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत

Update: 2025-11-01 01:05 GMT
Jharkhand झारखंड: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत झारदाग गांव में चार बच्चियां तालाब में डूब गईं। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
बताया जा रहा है कि सभी बच्चियां कपड़े धोने के लिए अपने घर से तालाब गई थीं। कपड़े धोने के दौरान एक बच्ची तालाब के गहरे हिस्से में चली गई और उसे बचाने के चक्कर में बाकी तीन बच्चियां भी एक-एक करके तालाब में डूब गईं। चारों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई।
Tags:    

Similar News