Jharkhand : रांची एसएसपी आवास में झंडोतोलन किया गया, मौके पर मौजूद रहे ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी सहित कई पदाधिकारी

Update: 2024-08-15 08:14 GMT

रांची Ranchi : रांची एसएसपी आवास में झंडोतोलन किया गया. इस मौके पर ग्रामीण एसपी, सिटी एसपी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची एसएसपी ने राजधानी वासियों को बधाई दी. और कहा कि हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाएं. इस मौके पर रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है.

रांची सिविल कोर्ट में न्याययुक्त दिवाकर पांडे ने किया झंडोतोलन
संपूर्ण देशवासी मना रहा है. देश का 78 वां स्वतंत्रता दिवस पर रांची सिविल कोर्ट में न्याययुक्त दिवाकर पांडे ने झंडोतोलन किया और तिरंगे को सलामी दी. न्यायिक पदाधिकारी, जिला बार के पदाधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे. झंडोतोलन में मौजूद सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
नगर निगम में भी हुआ झंडातोलन
78वा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रांची नगर निगम में भी झंडातोलन हुआ. मौके पर नगर प्रशासक और रांची नगर निगम की सारी टीम मौजूद थे.
रांची जिला बार एसोसिएशन में हुआ झंडोतोलन
78 वां स्वतंत्रता दिवस रांची जिला बार एसोसिएशन में झंडोतोलन हुआ. बार के अध्यक्ष संभू अग्रवाल ने झंडोतोलन किया. और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी.
रांची सिविल सर्जन कार्यालय में हुआ झंडोतोलन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने झंडा फहराया. रांची के लोगों बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का संकल्प लिया. सदर अस्पताल रांची को मेडिकल कॉलेज बनने का लक्ष्य रखा. और नए सुपरस्पेसीलिटी जल्द शुरू करने का उद्देश्य है. रांची के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य देने का संकल्प लिया. उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखने का आग्रह किया है.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में झंडोत्तोलन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा, उप विकास आयुक्त, रांची दिनेश यादव समेत जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने वीर शहीदों के कुर्बानी को हमेशा याद रखना चाहिए और इस देश के उत्थान के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए.


Tags:    

Similar News

-->